रुड़की 28 जून (आरएनएस)। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा रोड निवासी मां-बेटी ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि पड़ोसी आए दिन गाली गलौज करते हैं। साथ ही घर के बाहर आकर कूड़ा डालते हैं। कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि शनिवार की रात भी पड़ोसियों ने घर के बाहर कूड़ा डाल दिया। विरोध करने पर पड़ोसियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मां-बेटी को बचाया। पीडि़त मां-बेटी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

