जबलपुर 28 जून (आरएनएस)। मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों की बड़ी सूची जारी करते हुए प्रदेशभर में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कुल 65 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार, डीडी-17 बैच के अधिकारी अखिलेश गौर को सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट से स्थानांतरित कर नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) कोतवाली, जबलपुर पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, डीडी-18 बैच के अधिकारी रितेश कुमार शिव को सीएसपी कोतवाली, जबलपुर के पद से हटाकर सहायक सेनानी, हॉकफोर्स बालाघाट नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा डीडी-24 बैच की प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा सिरसाम, जो वर्तमान में जबलपुर जिले में प्रशिक्षणरत थीं, उन्हें कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

