जबलपुर। खमरिया थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में एक महिला के पुनर्विवाह से नाराज रिश्ते के मामा द्वारा हंगामा करने, जान से मारने की धमकी देने और घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खमरिया पुलिस के अनुसार, पनागर थाना क्षेत्र के पटरा गांव निवासी दिवांगी उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 18 जून को अपने मायके सोनपुर अपनी छोटी मामी के पुनर्विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। 26 जून को विदाई के बाद उसके रिश्ते के मामा माधव प्रसाद तिवारी विवाह से नाराज होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
शिकायत के अनुसार, विवाद बढऩे पर दिवांगी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि माधव प्रसाद तिवारी ने उसे बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गया।
पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद आरोपी फिर आया और घर पर पथराव किया। इस दौरान उसने पत्थर फेंककर घर की छप्पर (सीट) को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

