रुड़की 28 जून (आरएनएस)। क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इमलीखेड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

