कोंडागांव,28 जून (आरएनएस)। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी* के अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में मॉनिटरिंग सेल एवं हिट एण्ड रन की बैठक विश्राम गृह नारायणपुर में आयोजित की गई।बैठक में अपर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नारायणपुर जितेंद्र कुमार ठाक3ुर, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर रॉबिसन गुडिय़ा,अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंच भाई, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय, एवं नारायणपुर के अन्य अधिकारीगण सम्मलित रहे।मॉनिटरिंग सेल- मॉनिटरिंग सेल की बैठक में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के संबंध में एवं न्यायालय में पीडि़त कक्ष निर्माण में तथा दिव्यांगजनों के प्रसाधान कक्ष के संबंध में एवं निम्न विषयों पर चर्चा किया गया। हिट एण्ड रन- हिट एण्ड रन के संबंध में बैठक ली गई जिसमें अज्ञात वाहनों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से हुई मौतों और घायलों के क्लेम कम्पनसेशन की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने की चर्चा की गई। पीडि़त पक्षकारों के लिए क्षतिपूर्ति आवेदन प्रक्रिया एक्सीडेंट के परिणामस्वरूप हुई मृत्यु या गंभीर चोटों हेतु मुआवजा निर्धारित करने पुलिस व परिवहन विभाग से संबंधित दस्तावेज तैयार कर एसडीएम को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

