एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कई दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में वो ऑल गोल्डन आउटफिट में नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट पोस्ट से सबका ध्यान खींच किया है. उनका ये लुक सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. एक्ट्रेस फोटोज से सोनपरी से कम नहीं लग रही हैं. नोरा सोने से जड़े आउटफिट में नजर आ रही हैं. फैंस नोरा का ये लुक देख फैंस उनसे नजरे नहीं हटा पा रहे हैं. उन्होंने अपने इस लुक को सटल मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया है. नोरा ने पानी में जमकर कातीलाना पोज दिए हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए नोरा ने लिखा, इस लुक के हम दीवाने हो गए हैं. बता दें, नोरा का ये लुक नए म्यूजिक वीडियो बेबी डॉल का है. जिसे हनी सिंह ने बनाया है. वहीं, नोरा फतेही पिछले कुछ दिन पहले कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर को लेकर हुए विवाद में फंसी थीं.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

