बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने जब से 3 इडियट्स 2 की पुष्टि की है, तब से फैंस इसके अपडेट के बारे में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब खबर आई है कि आमिर खान ने 2009 की फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है.
बॉलीवुड के मेगास्टार आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स का सीक्वल आने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. आईएएनएस को एक सूत्र ने बताया है कि आमिर खान ने 2009 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल पर आधिकारिक तौर पर काम शुरू कर दिया हैय
यह प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन फेज में है, और यह पक्का हो गया है कि ओरिजिनल तिकड़ी यानी आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में अपनी पुरानी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे. सूत्र ने आगे बताया कि सीक्वल में एक बड़ा टाइम लीप देखने को मिलेगा, जिसका मतलब है कि किरदार अब जिंदगी के उसी पड़ाव पर नहीं होंगे, जिस पर वे 2009 की फिल्म में थे.
दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ा सबसे बड़ा ट्विस्ट इसकी टाइमलाइन है. जहां एक तरफ टाइम लीप की बात पक्की हो गई है, वहीं यह अभी भी साफ नहीं है कि कहानी ओरिजिनल फिल्म की घटनाओं से पहले की होगी या बाद की.
अंदरूनी सूत्र का कहना है कि फिलहाल सिर्फ आमिर को ही कहानी की सही दिशा के बारे में पता है. ओरिजिनल ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन करने वाले राजकुमार हिरानी भी सीक्वल का निर्देशन करने के लिए वापस आ रहे हैं.
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित 3 इडियट्स में आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं. यह फिल्म दुनिया भर में एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

