-हर माह लगेगा विशेष ओपीडी कैंप
अयोध्या ,16 मई (आरएनएस)। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने और बेहतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब अयोध्या में भी कैंसर रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू की गई है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक चौधरी प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को अयोध्या में मरीजों को परामर्श देंगे। यह विशेष ओपीडी 16 मई से शुरू हो रही है, जिसका समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। परामर्श शिविर का आयोजन मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड एडवांस यूरोलॉजी सेंटर, सहनवा चौराहा, अंबेडकर नगर रोड, अयोध्या में किया जाएगा। डॉ. शशांक चौधरी मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में प्रिंसिपल कंसल्टेंट ऑनको सर्जरी के पद पर कार्यरत हैं। शिविर में मुंह के घाव या छाले न भरना, गर्दन या स्तन में गांठ होना, बार-बार उल्टी, वजन कम होना, सांस लेने में दिक्कत, खून आना, पेट दर्द, पेशाब में रक्त आना तथा हाथ-पैरों में सूजन जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की समय रहते पहचान और उपचार से गंभीर खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पंजीकरण एवं जानकारी के लिए 9265258754 और 9559656595 नंबर जारी किए गए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

