विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। महाराष्ट्र हाईकोर्ट के न्यायाधीश श्रीराम मधुसूदन मोदक ने पांच दिन तक चकराता के प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता, सुरक्षा और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि चकराता एक सुरक्षित और साफ-सुथरा हिल स्टेशन है। शनिवार को वे वापस लौटे। याधीश ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की और पर्यटन की दृष्टि से चकराता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और शांत वातावरण पर्यटकों को आकर्षित करता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

