विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी, पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्ड, दवा भंडार, आपातकालीन कक्ष और रोगी पंजीकरण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। . चौहान ने कहा कि मरीजों को समय पर दवा और उपचार मिलना प्राथमिकता है तथा दवाओं के स्टॉक और रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्टाफ को रोगी देखभाल में संवेदनशीलता बरतने, साफ-सफाई बनाए रखने और आपातकालीन सेवाओं को तत्पर रखने के निर्देश दिए। साथ ही रोगियों के फीडबैक को नियमित रूप से संकलित कर सुधारात्मक कदम उठाने का आदेश भी दिया गया। लाधिकारी कार्यालय को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने और केंद्र की व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा कर्मी और स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

