– श्रमिकों के कथित शोषण पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में श्रमिकों के कथित शोषण और औद्योगिक विवाद को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पछवादून की प्रवक्ता एवं उत्तराखंड पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने पत्र में मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। गीता बिष्ट ने कहा कि श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय को रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा, वेतन वृद्धि और बेहतर कार्य परिस्थितियों को लेकर ठोस कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

