विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बैराटखाई में वर्ष 2019 से लगातार आयोजित हो रहा गढ़ महोत्सव खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह इस बार नहीं होगा। शनिवार को आयोजन समिति की बैठक में क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए सर्वसम्मति से कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया। समिति ने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल होने पर महोत्सव को पुन: आयोजित किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

