विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.28 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

