विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को कारगिल शहीद राजीव पुंडीर राजकीय इंटर कॉलेज बड़वाला में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि परिषद शिक्षा, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में युवाओं को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सदस्यता ग्रहण कर परिषद से जुडऩे का संकल्प लिया। अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने छात्रों को परिषद की रीति-नीति से अवगत कराते हुए उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

