विकासनगर,16 मई (आरएनएस)। कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार को शनि जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। भक्तों ने शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति की कामना की। मंदिर में स्थापित शनि शीला का विधि-विधान के साथ अभिषेक, तिल के तेल, काले तिल, पुष्प और दीप अर्पित कर पूजन किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

