अल्मोड़ा,16 मई (आरएनएस)। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धौलछीना पुलिस ने काली फिल्म लगी कार के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन के शीशों से काली फिल्म उतरवाने के साथ चालक का चालान भी किया। शनिवार को ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार में नियमों के विपरीत काली फिल्म लगी मिली। पुलिस ने मौके पर ही वाहन के शीशों से काली फिल्म हटवाई और चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने चालक को भविष्य में इस प्रकार यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की चेतावनी भी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

