पिथौरागढ़,16 मई (आरएनएस)। बीसाबजेड़ चामी निवासी हरी राम ने नया कृत्रिम पांव लगाने की मांग उठाई है। शनिवार को हरी राम ने कहा कि अप्रैल माह में जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़ की ओर से जिला समाज कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर को डीडीआरसी के माध्यम से उन्हें कृत्रिम पांव लगाने को एक पत्र दिया था। कहा जिसके बाद अस्पताल पहुंचने के दिन ही चिकित्सकों ने उनके पांव का माप लेकर उन्हें कृत्रिम पांव पहना दिया। लेकिन माप सही ना होने के कारण उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

