पिथौरागढ़,16 मई (आरएनएस)। नगर के मल्लिकार्जुन विद्यालय ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मल्लिकार्जुन स्कूल के मैनेजर हरीश जोशी ने कहा कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बारहवीं बोर्ड में तो छात्रा प्रियंका तिवारी ने सबसे अधिक अंक हासिल कर जिला टॉप कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

