पिथौरागढ़,16 मई (आरएनएस)। मदकोट पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उप निरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मदकोट पहुंची। इस दौरान पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी समस्या व आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने को कहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

