पिथौरागढ़,16 मई (आरएनएस)। थल-मुनस्यारी मार्ग में शनिवार को? एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर मौकेप पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर मुनस्यारी सीएचसी पहुंचाया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है श। इधर पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त नेत्र सिंह के तौर पर हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

