काशीपुर,16 मई (आरएनएस)। नगर में पटाखे फोडऩे वाली बुलेट बाइक व बाजार में स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से अराजकता फैलाने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक बुलेट बाइक को सीज कर दिया। शुक्रवार रात एसएसआई नवीन बुधानी के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में रैश ड्राइविंग करने वाले और रेट्रो साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन चालकों व दुकानदारों को भी सड़क अवरूद्ध करने पर चेतावनी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

