० चलती बाइक पर टांगी से हमला, इलाज के दौरान युवक की मौत
बलरामपुर/रघुनाथनगर, 17 मई (आरएनएस)। सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में पत्नी से प्रेम संबंध के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रघुनाथनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 13 मई को जनकपुर साप्ताहिक बाजार से लौट रहे युवक पर आरोपी ने चलते बाइक पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी वारदात में प्रयुक्त टांगी को झाडिय़ों में फेंककर फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

