० स्थाई कब्जा कर दुकान चलाने वालों को हटाया गया
बलरामपुर/रामानुजगंज, 17 मई (आरएनएस)। रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के चौपाटी इलाके में स्थाई रूप से कब्जा कर दुकान संचालित करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। नगर पालिका, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
कार्रवाई के दौरान स्थाई रूप से संचालित दुकानों को खाली कराया गया तथा दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे केवल डेली ठेला लगाकर निर्धारित समय बाद उसे हटा लें।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद चौपाटी क्षेत्र में स्थाई कब्जा कर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

