जौनपुर 17 मई (आरएनएस ) मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रथम दिन विभिन्न प्रकार के भव्य धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान रहा। आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा, ष्पुरुषोत्तम मास में धार्मिक कार्यों का फल अनंत होता है, इसलिए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने हेतु इस भव्य मास परायण का निरंतर आयोजन किया रहा है। मुख्य पुरोहित पंडित अभिनव मिश्र के आचार्यत्व में अशोक दुबे, सूर्यनाथ शुक्ल, दीनानाथ उपाध्याय,सरोज, तृप्ति, रिया, शिवानी आदि महिलाओं और पुरुषों ने सामूहिक रूप से ष्? नम: शिवायष् महामंत्र का सस्वर पाठ किया। भक्तों ने अत्यंत श्रद्धाभाव से भगवान मृत्युंजय महादेव पर बेलपत्र अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की।तत्पश्चात पंडित श्रेय मिश्र द्वारा श्रीरामचरितमानस के मास परायण के प्रथम विश्राम का पाठ और मधुर स्वर में व्याख्या की गई। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, ष्मानस का प्रथम विश्राम नाम, महिमा और गुरु वंदना से मानव जीवन को अनुशासित बनाता है, क्योंकि राम नाम का स्मरण करने से जीव सहज ही भवसागर पार कर जाता है। इसके बाद पंडित अभिनव मिश्र द्वारा शिव पुराण का पाठ करते हुए उसके प्रथम अध्याय से लेकर तीसरे अध्याय के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, ष्शिव पुराण के शुरुआती अध्याय शिव कथा श्रवण, कीर्तन और मनन की महिमा बताते हैं, जिसके प्रभाव से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होकर परम गति मिलती है।ष्महामृत्युंजय जाप और रुद्राभिषेककथा और प्रवचन के उपरांत विद्वान पंडितों के दल द्वारा वैदिक रीति से 11 माला महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

