जौनपुर 17 मई (आरएनएस )। नगर पंचायत रामपुर के पुरानी बाजार क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। नगर पंचायत चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल ने हनुमान जी का पुजा पाठ किया फिर सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कर कार्य का शुभारंभ किया गया।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह भी उपस्थित रहे। चेयरमैन ने बताया कि पुरानी बाजार क्षेत्र में सड़क जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए पंडित दीनदयाल योजना के अंतर्गत सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। सुभाष चन्द्र जायसवाल उर्फ हिप्पी जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक मनीष कुमार मिश्रा, इरफान अंसारी, दीपक जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, राजकुमार सेठ, पुष्कर जायसवाल, रिंकू दुबे, विपिन दुबे, आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

