जौनपुर 17 मई (आरएनएस )।सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में बारात के दौरान हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी शिवम कुमार पुत्र रामजियावन हरिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव से बारात जा रही थी, जिसमें वह डांस कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव का आदर्श पुत्र सभाजीत उसे साइड में बुलाकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आदर्श, सत्यम पुत्र लालजीत, अंश पुत्र रामजीत तथा शिव मंगल ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
पीडि़त का आरोप है कि अगले दिन सुबह वह नहर की तरफ से लौट रहा था, तभी विपक्षी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और हमला कर दिया। मारपीट में उसकी चाची गंभीर रूप से घायल हो गईं तथा उनका सिर फट गया। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी भी देते गए।पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

