प्रयागराज 17 मई नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी कछार में रविवार सुबह करीब 11 बजे गंगा नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। गंगा में भाइयों के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के डांडी निवासी अलताफ उद्दीन के पुत्र मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद काश (25) अपने दोस्तों के साथ गांव के पास कछार में गंगा नहाने गए थे। अल्ताफ उद्दीन खेती करने के साथ गांव स्थित एक स्कूल के प्रबंधक है। बताया गया कि नदी में नहाते वक्त मोहम्मद कास गहरे पानी में चला गया। छोटे भाई की जान बचाने के लिए बड़ा भाई मोहम्मद कास नदी में छलांग लगा दिया। दोनों गहरे पानी में समा गए। नदी के तट से गुजर रहे गांव के एक शख्स ने देखा कि बाइक खड़ी है और हवाई चप्पल पड़ी हुई है। कुछ देर तक हुआ देखता रहा लेकिन वहां पर कोई नहीं दिखाई दिया। वह घर पहुंचा और बाइक मिलने की जानकारी स्कूल के प्रबंधक के परिजन को बताया।
चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने डूबे हुए भाइयों की तलाश शुरू की। खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। डांडी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह और कांस्टेबल हर्षित कुमार भी गोताखोरों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों मृतकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

