रायपुर,17मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। आरंग विकासखण्ड के नगर पंचायत समोदा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम समोदा निवासी ढेलीन बाई साहू को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।ढेलीन साहू विवाह के बाद अपने पति एवं बच्चों के साथ मिट्टी के मकान में निवास कर रही थीं। बरसात के दिनों में घर की छत टपकती थी तथा समय के साथ घर की स्थिति और भी जर्जर होती जा रही थी। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत अनुज्ञा पत्र प्राप्त हुआ।ढेलीन साहू एवं उनका परिवार अब बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि अब वे अपना पक्का मकान बनवा सकेंगी, जिससे उनके जीवन की अनेक समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

