देहरादून,17 मई (आरएनएस)। विश्व जागृति मिशन देहरादून मंडल के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम में रविवार को आचार्य महेश शर्मा के सानिध्य में सामूहिक हवन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन के संस्थापक संत सुधांशु महाराज ने वीडियो प्रोजेक्टर से प्रवचन करते हुए कहा कि सद्प्रेरणा हमें उन्नति के मार्ग पर चलने को अग्रसर करती है। सुधांशु महाराज ने मेरा नाथ तू है नहीं मैं अकेला मेरे साथ तू है.. तथा मैं घर बना रहा हूं किसी ओर के लिए.. भजन सुनाकर सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। भजन गायकों आचार्य महेश शर्मा, प्रेम भाटिया, भूपेन्द्र चड्ढा, सुषमा भाटिया, कमलेश वर्मा, गीता भाटिया, रमन आचार्य ने भी भजन सुनाए।
संचालन प्रचार मंत्री भूपेन्द्र चड्ढा ने किया। इस अवसर पर महामंत्री प्रेम भाटिया, यजमान सतीश गुप्ता, कमला नवानी, शीला गुप्ता, ख्याली प्रसाद जोशी, बीना जोशी, विजय खत्री, हरेंद्र सिंह पुंडीर, अंकित क्षेत्री, गंगा धर जोशी, विजय लक्ष्मी शर्मा, मधु माटा मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

