देहरादून,17 मई (आरएनएस)। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन योजनाओं के वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए नगर निगम के वार्ड संख्या 96 नवादा बद्रीपुर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं। शिविर के दौरान कुल 164 लाभार्थियों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें सबसे अधिक 120 वृद्धावस्था पेंशन, 12 दिव्यांग पेंशन और 32 विधवा पेंशन के लाभार्थी शामिल रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडिय़ाल ने बताया कि जनपद में पेंशन प्राप्त कर रहे सभी लाभार्थियों के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है।
इसकी अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। तय समय सीमा के भीतर सत्यापन न कराने वाले लाभार्थियों की पेंशन रुक सकती है। क्षेत्रीय पार्षद वीरेंद्र वालिया का भी सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

