देहरादून,17 मई (आरएनएस)। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस एवं अस्पताल ने वार्ड 40 सीमाद्वार के शास्त्रीनगर क्षेत्र को गोद लिया है। रविवार को पार्षद विनोद रावत के कार्यालय में शिविर लगाया और 800 लोगों को योजना में शामिल किया, 200 लोगों को हेल्थ कार्ड बांटे। पार्षद के मुताबिक क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल से डा. मनोज सोनकर की अगुवाई में टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के संबंध में कुछ टिप्स दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

