देहरादून,17 मई (आरएनएस)। शनिवार रात शराब पीकर सड़क पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसा। इस दौरान 47 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस हवालात लेकर पहुंची। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिलेभर में अभियान चला। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों और वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 73 लोगों को हिरासत में लिया। इन सभी को थाने लाकर सख्त हिदायत दी गई और पुलिस एक्ट के तहत इनका चालान किया गया। वहीं सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 चालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ड्रंक एंड ड्राइव, रेश ड्राइविंग और यातायात नियमों की घोर अनदेखी करने पर 67 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
जिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नियमों के उल्लंघन पर 92 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान करते हुए 47,500 रुपये और 81 पुलिस एक्ट के तहत 83 लोगों से 26,500 रुपये का नकद जुर्माना वसूला। साथ ही 62 वाहनों के कोर्ट चालान भी किए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

