देहरादून,17 मई (आरएनएस)। सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में रविवार को श्री महावीर सेवा समिति’ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से मन्नू भाटिया को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के पूर्व प्रधान रविंद्र माकिन ने मन्नू भाटिया को नया प्रधान नियुक्त होने पर पटका पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

