देहरादून,17 मई (आरएनएस)। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को स्व.हरबंस कपूर की स्मृति में केन्द्रीय विद्यालय ओएनजीसी ग्राउंड स्व. हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “पर्यावरण संकल्प साइकिल रैली” का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। साइकिल रैली केवी ओएनजीसी बैरियर, कोलागढ़ रोड से प्रारंभ होकर होटल सेफ्रन लीफ तक निकाली गई।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। काबीना मंत्री ने हरबंस कपूर को याद करते हुए कहा कि वह न केवल उनके राजनीतिक गुरु थे, बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी थे। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर,पार्षद नंदनी शर्मा, ओपी कुलश्रेष्ठ सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

