नई टिहरी,17 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय कर्मचारियों की भांति पेंशन देने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तर्ज पर राज्य आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया। आम सहमति के बाद संगठन की पुरानी जिला कार्यकारिणी भंग कर डॉ. राकेश भूषण गोदियाल को नया जिलाध्यक्ष चुना गया।बौराड़ी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ संगठन के प्रदेश महामंत्री रामलाल खंडूरी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान और बलिदान को याद किया गया। राज्य के अतिथि गृहों में आंदोलनकारियों को निशुल्क ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। संगठन को और सक्रिय बनाने के लिए प्रत्येक दो माह में नियमित बैठक आयोजित करने और ब्लॉक स्तर पर बैठकें तथा कार्यक्रम संपादित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, विक्रम सिंह कठैत, धीरेंद्र पेटवाल, देवेंद्र नौडियाल, किशन सिंह रावत, प्रभा रतूड़ी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

