नई टिहरी,17 मई (आरएनएस)। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन अभियान के तहत भिलंगना ब्लॉक की बासर पट्टी के सेमा गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा देने के साथ आवश्यक परामर्श भी दिए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ़ उषा भट्ट ने बताया क्षेत्र में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर क्षय रोग के प्रति जागरूक कर रहे हैं। शिविर में टीबी के संभावित मरीजों की जांच के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। शिविर में 90 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर सीएचओ रोहित वर्मा, शीतल असवाल, अनिल बिष्ट, ज्योति, शुभम आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

