नई टिहरी,17 मई (आरएनएस)। छोटा स्यूटा गांव निवासी अंकिता भंडारी को कॉकटेल मुक्त शादी करने पर ग्राम समाज सुधार समिति की ओर से प्रधान दर्शनी भंडारी ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। ग्राम समाज सुधार समिति की अध्यक्ष सीमा भंडारी ने बताया कि अंकिता पुलिस विभाग में कार्यरत है। उनके परिवार ने नशा मुक्ति शादी कर समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया है। प्रधान दर्शनी ने कहा कि शराब के प्रचलन से शादी समारोह में जहां फिजूल खर्च होता है, वहीं समाज पर इसका बुरा असर भी पड़ता है। इस मौके पर राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, बिजा देवी, बिजेंद्र भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता देवी, शशि भंडारी, ममता भंडारी, दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

