नई टिहरी,17 मई (आरएनएस)। नैनबाग बाजार में बंदरों और गोवंश की बढ़ती संख्या से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। घरों के बहार कोई सामान रखना और छत पर कपड़े सुखाने मुश्किल हो गए हैं। पूर्व ग्राम प्रधान गंभीर सिंह रावत, देशपाल सिंह पंवार, नागेंद्र चौहान का कहना है कि बंदरों को भगाने पर वह कटाने दौड़ते हैं। बंदरों के उत्पात के कारण लोग परेशान है। दूसरी ओर बाजार में गोवंश की संख्या प्रति दिन बढ़ती जा रही है। गोवंश के कारण बाजार में हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रात को अपने गोवंश को नैनबाग बाजार में छोड़ देते हैं, जिससे गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने तहसील प्रशासन से शीघ्र बंदरों और गोवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

