नई टिहरी,17 मई (आरएनएस)। प्रतापनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला की जन आशीर्वाद यात्रा क्षेत्र के डांग, खरोली, मिश्रवाणगांव, हलेथ, देवल, कुडिय़ाल गांव, मांजफ, सिलवाल गांव, खोलगढ़, भलुंता और खेत गांव पहुंची। जन आशीर्वाद यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि वह हर समय क्षेत्र की जनता के साथ खड़े हैं। उनकी यात्रा प्रतापनगर के भविष्य की नई दिशा दशा तय करने का काम करेंगी। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और बढ़ते पलायन पर चिंता जताई। इस मौके पर राकेश रमोला, आशीष राणा, सोबन चंद रमोला, गंभीर राणा, लोकेंद्र सेमवाल, संजय रमोला, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

