रुद्रप्रयाग,17 मई (आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को ब्लॉक की ग्राम पंचायत गडोरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल सिंह ने की। शिविर में ग्रामीणों और महिलाओं को घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, विवाह, तलाक और पैतृक संपत्ति में उत्तराधिकार से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, दुर्घटना सहायता और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पीएलबी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

