रुद्रप्रयाग,17 मई (आरएनएस)। पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, आस्था पथ, लाइन व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने भीड़ प्रबंधन, लाइनों में प्रतीक्षा समय कम करने और व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा में सेवा देना सौभाग्य की बात है और पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी हरसंभव सहायता करनी चाहिए। आईजी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद किया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर भी मौजूद रहीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

