रुद्रप्रयाग,17 मई (आरएनएस)। केदारनाथ से लौटने के बाद लोनिवि के विश्राम गृह ऊखीमठ में आयोजित पत्रकार वार्ता में गढ़वाल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिसके मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है। यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चारधाम यात्रा मार्ग को 149 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक 10 किलोमीटर की दूरी पर मेडिकल किट के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आपदा की दृष्टि से 48 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया गया है जहां मानसून से पहले अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

