रुद्रप्रयाग,17 मई (आरएनएस)। भारत स्काउट एवं गाइड्स रुद्रप्रयाग की वार्षिक योजना बैठक रविवार को ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में हुई। बैठक में जिला संस्था में लंबे समय से रिक्त पदों पर सर्वसम्मति से जिला कमिश्नर गाइड पद पर हेमलता बिष्ट को नियुक्त किया गया जबकि जिला काउंसलर पदों पर अतुल कठैत, उमा दत्त सेमवाल, शंभू ओडियाल, उषा दुमागा, मीना बिष्ट और बीना देवी को मनोनीत किया गया। वहीं राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट एवं गाइड्स तथा एएलटी कोर्स उत्तीर्ण करने वाले शिक्षक शीशपाल रावत, धनंजय भंडारी, प्रेम सिंह रावत और राजेश बिष्ट को प्रमाणपत्र एवं ब्रीड पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं संस्था के मुख्य आयुक्त अजय कुमार चौधर, ब्लॉक प्रमुख अगस्त्यमुनि भुवनेश्वरी देवी, जिला सचिव सोमनाथ पुष्टिवान, जिला संगठन आयुक्त धनंजय भंडारी, शंकर भट्ट, शीशपाल पंवार, शोभा डोभाल, सुधा उनियाल और बीएस कठैत आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

