अदिति राव हैदरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई. पहले दिन वो ट्रेडिशनल साड़ी लुक में नजर आईं, जिसमें उनका ग्रेस और एलिगेंस लोगों को खूब पसंद आया. वहीं दूसरे दिन उन्होंने स्टाइलिश ड्रेस पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री ली और अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया.
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन अदिति राव ने ग्लैमरस लुक में एंट्री ली. एक्ट्रेस ने अपने लुक से सबका ध्यान खींच लिया. अदिति ग्रीन कलर के हाई स्लिट गाउन में दिखीं. एक्ट्रेस के इस लुक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. अदिति ने लुक को और भी ग्रेसफुल और मॉडर्न बनाने के लिए गले में एक सिंपल चोकर पहना. एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया. अदिति ने हेयरस्टाइल बनाने के बजाय बालों के खुला रखा. अदिति के इस लुक पर और इन अदाओं पर फैंस फिदा हो गए हैं. उन्होंने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए. अदिति के इस लुक को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. एक फैन ने लिखा, कान्स में आपका लुक कई लोगों से ज्यादा चमक रहा है. आपकी ड्रेस मुझे सच में बहुत पसंद आई. बता दें, पहने दिन एक्ट्रेस कान्स में साड़ी पहन कर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने अपने लुक से सारी लाइमलाइट लूट ली थी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

