नईदिल्ली,18 मई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई करने वाली पहली टीम बन गई है. हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में खेले गए मैच आरसीबी ने पंजाब को 23 रनों से मात दे दी.
इस जीत के साथ, आरसीबी के 13 मैचों में 18 अंक हो गए हैं. जबकि पंजाब की ये लगातार छठी हार है, जिसकी वजह से उनके प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी ज्यादा कठिन हो गई है. उसके 13 मैच में केवल 13 अंक ही हैं.
मैच में आरसीबी के लिए बल्ले से वेंकटेश अय्यर चमके, जबकि गेंदबाजों में रासिक सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार सबसे बेहतरीन रहे. वेंकटेश अय्यर ने 72 रनों की पारी खेली जबकि डार ने 3 और भुवनेश्वर ने 2 विकेट लिए.
पीबीकेएस ने टॉस जीता और आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. उनकी साझेदारियां नियमित अंतराल पर बनती रहीं, जिसमें सभी बल्लेबाजों ने बराबर योगदान दिया. वेंकटेश अय्यर ने 40 गेंदों में नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रन बनाए. इसके अलावा, देवदत्त पडिक्कल (45) और टिम डेविड (28) के योगदान से टीम 222/4 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. क्कक्च्यस् के लिए हरप्रीत बरार ने दो विकेट लिए.
223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, पीबीकेएस का स्कोर 93/5 हो गया था, लेकिन शशांक सिंह की 27 गेंदों में 56 रनों की संघर्षपूर्ण पारी ने उन्हें मैच में बनाए रखा. मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली ने 37-37 रन बनाए, लेकिन इन तीनों बल्लेबाजों के योगदान से क्कक्च्यस् 199/8 तक ही पहुंच पाई. आरसीबी के लिए गेंदबाजों में रासिक सलाम डार सबसे बेहतरीन रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल के दौरान दो विकेट चटकाए.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

