रायपुर,18 मई (आरएनएस)। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ सुबह-सुबह हुई मोबाइल लूट की घटना ने जहां रायपुर पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष के भी नेताओं को मुखर कर दिया है. घटना को लेकर तरह-तरह के बयान दे रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे अद्भुत बयान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का है, जिन्होंने घटना का कनेक्शन रथयात्रा से जोड़ दिया है.पुरंदर मिश्रा ने घटना को लेकर कहा, ‘कुछ लोग अपना खर्चा निकालने के लिए इस तरह के काम करते हैंं. इनकी नियत खराब होती है, इसलिए मोबाइल चोरी कर ले जाते हैं. जैसे रथ यात्रा में लोग अलग-अलग मनोकामना लेकर निकलते हैं. कोई कलेक्टर बनने की मांग करता है, कोई कुछ और मांगता है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी निकलते हैं, जिनका उद्देश्य चप्पल चोरी करना होता है. भगवान छोटी मांग जल्दी पूरी कर देते हैं. मोबाइल भी उसी छोटी चीज की तरह है. मैं पुलिस से निवेदन करुंगा कि कि उस चोर को जल्द पकड़ा जाए.Óपुरंदर मिश्रा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी घटना को लेकर सोशल मीडिया में तुकबंदी में बयान दिया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री साय के ‘डायल 112Ó की 400 वाहनों के फ्लैग ऑफ के दौरान की तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘आप डायल 112 को हरी झंडी दिखाते रहिए, उधर धरमलाल कौशिक का मोबाइल छिनकर चोर 9-2-11 हो गए हैं.Ó
त्रिपाठी
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

