कोंडागांव,18 मई(आरएनएस)। राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कलस्टर स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मई को ग्राम पंचायत बड़ेराजपुर, झाटीबन, धनोरा और मारागांव में शिविर आयोजित होंगे। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और उसका निराकरण किया जाएगा।नपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेराजपुर में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम टेवंसा, कलगांव, बड़ेराजपुर, छोटेराजपुर, पाण्डोकी, मा.खरगांव और कलेृपाल के ग्रामीण शामिल होंगे।नपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत झाटीबन में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम झाटीबन, कोंदाबेड़ा, आलोर, मोहपाल, दिगानार, बड़ेडोंगर, बंगोली, भूमका, छिंदली, चांदाबेड़ा, सदाड़ी और बनचपई के ग्रामीण शामिल होंगे।नपद पंचायत केशकाल अंतर्गत धनोरा में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम कोरकोटी, खालेबेदी, चुड़ावा, बदवर, करमरी, बेलगांव, हिचका, तिमड़ी, कोठोड़ी, धनोरा, ध्रुवापारा, सुकबेड़ा, आंचलापारा, कर्रारमेटा, भाटगांव, सवाला, बनियागांव और सिलाटी के ग्रामीण शामिल होंगे। सी प्रकार जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत मारागांव में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम हाड़ीगांव, बडग़ांव, मारागांव, बवई, छोटेसलना और शामपुर के ग्रामीण शामिल होंगे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

