सिरसा 18 मई (आरएनएस)। सिरसा क्लब सिरसा द्वारा सीके बिरला हॉस्पिटल दिल्ली के सहयोग से हड्डियों की जांच का विशाल शिवर लगाया गया। इस कैंप का उद्घाटन क्लब के सचिव राजेश गोयल व वरिष्ठ उप प्रधान सुभाष गुंबर ने किया। जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी रामकृष्ण गोयल व अनिल डुमरा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कैंप में सीके बिरला हॉस्पिटल दिल्ली के ऑथोर्पेडिशियन डा. अश्विनी मछंद व उनकी टीम डा. महेश चौधरी ने 180 मरीजों की जांच की। इस कैंप में एक्स-रे, बोन मिनरल टेस्ट व रक्त की जांच नि:शुल्क की गई। डा. महेश चौधरी ने बताया कि हमारे पास नई पद्धति द्वारा घुटने न बदलकर बहुत छोटे प्रोसीजर द्वारा इलाज किया जाता है। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि हमें समय-समय पर हड्डियों की जांच अवश्य करवाते रहना चाहिए। अपने खान-पान में हरी पत्तेदार सब्जियां व दालों का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर सिरसा क्लब के सह सचिव साहिल बंसल, कोषाध्यक्ष अतुल रातुसरिया, नकुल मोहंता, रमेश साहुवाला, अमर साहुवाला भी उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

