सिरसा 18 मई (आरएनएस)। रानियां शहर के बीएस स्कूल परिसर में स्कूल के संस्थापक स्व. जगजीत सिंह ग्रोवर की 8वीं पुण्यतिथि पर स्कूल प्रांगण में बच्चों की स्वास्थ्य जांच का शिविर लगाया गया। सर्वप्रथम स्कूल परिसर में सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्या सुनीता ग्रोवर व डायरैक्टर सोनू ग्रोवर सहित उपस्थित स्टाफ सदस्यों ने स्वर्गीय जगजीत सिंह ग्रोवर को पुष्प भेंट करके उन्हें अपनी श्रद्धाजंली अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा, प्रेस क्लब रानियां के प्रधान रमेश डावर, ब्रहकुमारीज से राजयोगिनी बहन बी.के कमलेश, आढ़ती एसोसिएशन रानियां के प्रधान महेश फुटेला, वेद चाचाण, वीशू जैन, सेंट सोल्जर स्कूल के विक्रम मोमी, मिनर्वा स्कूल से गुरभेज सिंह, डैफोडिल स्कूल से रणजीत सिंह और वीएन स्कूल बनी से राजाराम डूडी, डीप स्कूल से संजय कुमार, जीनियस स्कूल से अमर सिंह जोसन, पिशोरी लाल रवि मोंगा सुखविंदर सिंह, अशोक कथूरिया, कुलदीप मेहता, विनोद मेहता, भूपेंद्र सिंह ग्रोवर, प्रधान सोमनाथ सहित शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर बच्चों की स्वास्थ्य की जांच का नि:शुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें सिरसा से खुराना अस्पताल से बाल रोग विशेषज्ञा डा. दीक्षा ने अपनी टीम के साथ सेवाएं प्रदान की और 303 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्राचार्या सुनीता ग्रोवर व डायरेक्टर सोनू ग्रोवर ने कहा कि स्वर्गीय मास्टर जगजीत सिंह ग्रोवर एक सच्चे शिक्षक थे। शिक्षा को मानव समाज का बड़ा आधार मानने वाले हमारे पूज्य पिता जी का सदा शैक्षिक जगत में अविस्मरणीय व अतुलनीय योगदान रहा है। वह शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार थे, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के विद्यार्थियों को तराशने का काम किया। । इस मौके पर सोनू ग्रोवर ने कहा कि उनके पिता सरदार जगजीत सिंह ग्रोवर धार्मिक विचारों वाले इंसान भी थे। वह गरीब व जरुरतमंद लोगों की सेवा में अग्रणीय रहते थे। इस मौके पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया गया और ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। कार्यक्रम में सभी मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

