तंग गलियों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मिलेगी त्वरित मदद
बस्ती 18 मई (आरएनएस) जिले की आपातकालीन पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी 112Ó (पीआरवी) के बेड़े में 11 नई अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें शामिल की गई हैं। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने इन सभी नए दुपहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर की सुरक्षा और गश्त के लिए रवाना किया। इन नई बाइकों के शामिल होने से पुलिस का रेस्पांस टाइम (घटनास्थल पर पहुंचने का समय) और बेहतर होने की उम्मीद है। इसके जरिए शहर की तंग गलियों और जाम से निपटने में पुलिस को बड़ी राहत मिलेगी
अब तक चार पहिया वाहनों (पीआरवी कारों) को भीड़भाड़ वाले बाजारों, संकरी गलियों या भारी जाम के दौरान घटना स्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार समय अधिक लगने से अपराधी भागने में सफल हो जाते थे। इन 11 नई पीआरवी बाइकों के आ जाने से अब पुलिस कर्मी शहर के सबसे व्यस्त और संकरे क्षेत्रों में भी चंद मिनटों के भीतर पहुंच सकेंगे। इन बाइकों को विशेष रूप से उन संवेदनशील पाइंटों पर तैनात किया जाएगा, जहाां अक्सर जाम या भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती है।
आधुनिक उपकरणों से लैस हैं सभी मोटरसाइकिलें
यूपी 112 के बेड़े में शामिल की गई ये मोटरसाइकिलें पूरी तरह से हाईटेक हैं। इन बाइकों में
जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा है, इससे कंट्रोल रूम सीधे इनकी लोकेशन ट्रैक कर सकेगा और नजदीकी इवेंट पर तुरंत भेज सकेगा। बाइक में आधुनिक सायरन और फ्लैशर लाइट भी लगी है। भीड़भाड़ में रास्ता साफ कराने और रात में गश्त के दौरान मुस्तैदी के लिए।
फस्र्ट एड किट व आवश्यक उपकरण दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए।
पीआरवी यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आम जनमानस की सुरक्षा और आपातकाल में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। यूपी 112 के बेड़े में इन 11 नई मोटरसाइकिलों के शामिल होने से कुल 34 चार पहिया पीआरवी वाहन तथा 21 दो पहिया पीआरवी वाहनों लंबा बेड़ा हो गया है। इससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पुलिसिंग और मजबूत होगी। विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस अब और तेजी से मौके पर पहुंचेगी। सभी पुलिसकर्मियों को तत्परता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। रेस्पांस टाइम में उत्कृष्ट सुधार लाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध 8 सतत प्रयासरत हैं।
सुरक्षा का अहसास कराने के लिए निकाला रूट मार्च
हरी झंडी दिखाए जाने के बाद इन सभी 11 नई पीआरवी बाइकों ने शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों और रिहायशी इलाकों से होते हुए एक रूट मार्च निकाला। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और अपराधियों में कानून का खौफ बिठाना था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ पुलिस लाइन प्रदीप त्रिपाठी,यूपी 112 के जिला प्रभारी राणा डीपी सिंह और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

